बागबाहरा : लिफ्ट मंगाकर की मोटरसायकल की चोरी, अज्ञात पर मामल... - CG Sandesh

बागबाहरा : लिफ्ट मंगाकर की मोटरसायकल की चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

बागबाहरा में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मंगाकर मोटरसायकल की चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

पिलवापाली निवासी छबि लाल पटेल ने बताया कि वह कान्हा राईस मिल पिथौरा में हमाली का काम करता है, तथा 17 जून 2026 को दोपहर लगभग 01 बजे अपने काम से पिथौरा आया था. इस दौरान ओवर ब्रिज के पास उसे एक अनजान व्यक्ति मिला, जिसने उसे बागबाहरा जाने वाली बस छुट जाने की बात कहकर बागबाहरा तक छोड़ने का अनुरोध किया.

इस बात को सुनकर छबि लाल पटेल अपनी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GX 8968 से बागबाहरा तक छोड़ने आया, जहाँ बागबाहरा पहुंचने के बाद उस व्यक्ति ने उससे काम है कहकर दो मिनट के लिए मोटर सायकल मांगी.

इसपर छबि लाल पटेल ने अपनी मोटर सायकल उसे दे दी और वह व्यक्ति मोटर सायकल लेकर चला गया, जिसके बाद बहुत देर तक वापस नहीं आया तब उसने आसपास पता किया उसका कहीं पता नहीं चला.

छबि लाल पटेल ने बताया कि उसकी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GX 8968 कीमती 40000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेईमानी पूर्वक ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 316(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें