बागबाहरा : चोरी चपाटी मत करो कहने पर पिता से मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : चोरी चपाटी मत करो कहने पर पिता से मारपीट

बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 10 में अपने पुत्र को चोरी चपाटी मत करो और काम धंधा करो बोलने पर पिता से मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

वार्ड नंबर 10 नवागांव बागबाहरा निवासी सूरज जांगड़े ने बताया कि 23 जून 2026 को वह अपने घर मे था, और सुबह करीब 08:00 बजे अपने छोटे पुत्र कृष्णा जांगड़े को समझा रहा था कि बदमाशी मत करो चोरी चपाटी मत करो और काम धंधा करो बोल रहा था.

तभी सूरज जांगड़े का बड़ा पुत्र विष्णु जांगड़े डंडा लेकर आया और बोला कि कृष्णा को क्यों डांट रहे हो ? और ऐसा कहकर जान से मार दूंगा कहकर हाथ में पकड़े डंडा सूरज जांगड़े के सिर में मार कर चोट पहुंचाया.

इस मारपीट से सूरज जांगड़े के सिर एवं बांये हाथ की अंगुठा में चोट आकर दर्द हो रहा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णु जांगडे के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें