बागबाहरा : 353 रोड किनारे एक दूकान से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बागबाहरा : 353 रोड किनारे एक दूकान से अवैध शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने 23 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर NH 353 रोड किनारे एक दूकान से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की रामबली गुप्ता अपने NH 353 रोड स्थित दुकान में सुरेश दास के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है.

उक्त सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान NH 353 रोड किनारे रामबली गुप्ता के दुकान बागबाहरा मे रेड कार्यवाही किया.

इस दौरान पुलिस को रामबली गुप्ता के दुकान एवं TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक- CG 06 CH 8568 में रखा 40 नग देशी प्लेन शराब एवं TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक-CG 06 CH 8568 की डिक्की में रखा हुआ 30 नग देशी प्लेन शराब पाया गया.

पुलिस ने आरोपी से कुल 70 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा जुमला 12,600 एमएल कीमत 5600 रूपये एवं एक लाल रंग की स्कूटी क्रमांक CG 06 CH 8568 किमती 30.000 रूपये कुल कीमत 35,600 रूपये को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी रामबली गुप्ता पिता सुर्यदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 47 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ एवं सुरेश दास पिता शत्रुघन दास उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें