बागबाहरा : सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में अपराध दर्ज
बागबाहरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 के करीबन 11:00 बजे पीयूष पाण्डे अपने घर से बागबाहरा कॉलेज के पास काम से गया था, उसी समय पीयूष पाण्डे को बोलेरो वाहन क्रमांक- सीजी 06 जीएक्स 5570 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पीयूष पाण्डे के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आया.
गंभीर चोटें आने से पीयूष पाण्डे को अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 19 फरवरी 2026 को डॉ बीआर अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में डॉ द्वारा पीयूष पाण्डे को चेक कर मृत घोषित कर दिया गया.
बताया गया पीयूष पाण्डे के सिर एवं शरीर में गंभीर चोंट लगने से मौत हुई, मामले की सम्पूर्ण मर्ग जांच मे मृतक पीयूष पाण्डे को बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 5570 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मौत होना एवं अपराध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाये जाने से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 5570 के चालक के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.