महासमुंद : एक कॉल पर शीघ्र ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर चैतराम... - CG Sandesh

महासमुंद : एक कॉल पर शीघ्र ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर चैतराम ने दिया सरकार को धन्यवाद

जिले में 352 आवेदनों का किया गया समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इसी क्रम में आवेदक चैतराम बंजारा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। 

इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर सूचना दी गई तथा लाइसेंस प्रदान किया गया। सेवा प्राप्त होने पर आवेदक ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए सकारात्मक फीडबैक भी दर्ज कराया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार अन्य 32 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। अब तक सीएम हेल्पलाइन 1076 में जिले से 1,143 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 352 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपनी लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने को कहा है, ताकि नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकते हैं। हेल्पलाइन को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं। शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण एवं जांच के लिए अग्रेषित कर दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहती है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें