बसना : जनसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़े बसना के नवनियुक्त एल्ड... - CG Sandesh

बसना : जनसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़े बसना के नवनियुक्त एल्डरमैन- रूपकुमारी चौधरी

बसना नगर के विकास को नई दिशा देने और जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने के संकल्प के साथ नवनियुक्त एल्डरमैन मुरारी लाल अग्रवाल एवं जितेंद्र कश्यप ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। 

इस अवसर पर सांसद ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर के समग्र विकास, सुशासन और जनभागीदारी को प्राथमिकता बनाने का संदेश दिया।बसांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को विकास में बदलने का अवसर है। 

नगर के नागरिकों की अपेक्षाओं को केंद्र में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना ही सफल जनप्रतिनिधित्व की पहचान होगी। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों एल्डरमैन अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से बसना नगर में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और जनसहभागिता को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देंगे। 

नवनियुक्त एल्डरमैन मुरारी लाल अग्रवाल एवं जितेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। नगर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, भाजपा मंडल बसना के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, संजय प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें