सरपंच श्रीमति पदमनी प्रधान और रोज़गार सहायक प्रदीप प्रधान के ... - CG Sandesh

सरपंच श्रीमति पदमनी प्रधान और रोज़गार सहायक प्रदीप प्रधान के मार्गदर्शन औऱ ग्रमीणों की एकता का फल, मुरुमडीह को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा मिला.

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार जब से सरपंच पदमिनी प्रधान ने रवान ग्राम पंचायत का दायित्व संभाला तब से ग्रमीणों की समस्याओ को का हल किया. कई कार्य किये जिसमे आंगनबाड़ी भवन रपटा निर्माण, सामुदायिक भवन, पल पुलिया निर्माण कई कार्य करवाये, आम जनता के हित मे दूर-दराज गांव होने के कारण ग्रमीणों को हर काम के लिए ग्राम पंचायत आने में दिक्कत को दुर करने अलग-अलग पंचायत बनाने पर जोर कोशिश किया.

कोशिस भी रंग लाई। और मुरुमडीह को ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया। ग्रमीणों ने फटाके फोड़ कर रंग गुलाल लगाकर खुशी ब्यक्त किये,आश्रित ग्राम गजरडीह और मुरुमडीह दोनों गांव के ग्रामीणों ने अलग-अलग ग्राम पंचायत की मांग एसडीएम के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किये थे।

मुरुमडीह नवीन ग्राम पंचायत में दलदली, तालझर, गजरडीह ये गांव शामिल कर बनाया गया है। सरपंच पदमिनी प्रधान ने हमारे संवाददाता को बताया कि, विकास कार्य अब तेजी से होगा, और गांव वालों को लंबी दूरी तय नही करना पड़ेगा, रवान पंचायत आने में जो दूरी तय करनी पड़ती थी, अब वह कम हो गई है।

उन्होंने बताया कि नया ग्राम पंचायत को विगत 3 पंचवर्षीय कार्यकाल से बनाने के लिए कोशिश किया गया, किन्तु ये उपलब्धि में ग्राम सरपंच रोजगार सहायक और विशेष कर मुरुमडीह के जनता का विशेष योगदान रहा है।

इस खबर को सुनकर तालझार,दलदली, में ग्रामीणों ने फटाके फोड़े और मिठाई बांटी.

वहीं रवान पंचायत में अब मोहदा ग्राम को शामिल किया गया है यह पहले ग्राम पंचायत देबि का आश्रित ग्राम था.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें