महासमुंद : 28 जून से जिलेभर में 1262 बूथों पर 1.15 लाख बच्चो... - CG Sandesh

महासमुंद : 28 जून से जिलेभर में 1262 बूथों पर 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के सतत मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग में 28 जून 2026 (रविवार) से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सभी अभिभावक अपने बच्चों को 28 जून को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 1 लाख 15 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1262 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए 1301 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 2844 टीम सदस्य कार्य करेंगे। 

अभियान की निगरानी के लिए 381 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं तथा दूरस्थ एवं विशेष क्षेत्रों के लिए 29 मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जून (रविवार) को सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पहले दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें