बागबाहरा : ओडिशा  प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरी जब्त, कृषि व... - CG Sandesh

बागबाहरा : ओडिशा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरी जब्त, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार एवं कृषि उपसंचालक एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में आज कृषि विभाग के एसडीओ श्रीमती गणेश्वरी बंजारे एवं उर्वरक निरीक्षक जितेंद्र चंद्राकर द्वारा बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयना बाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां, लगभग 550 किलोग्राम पाई गईं, जिन्हें विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। उक्त बोरियों पर सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) अंकित पाया गया।

कृषि उपसंचालक एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले के किसानों को सही गुणवत्ता का उर्वरक मिले, इसके लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें