सरायपाली में बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”, महिला ज... - CG Sandesh

सरायपाली में बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”, महिला जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

सरायपाली। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता में किया गया। इस अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और पोलियो उन्मूलन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।



इस अवसर छ. ग. राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया , जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल,जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल व स्वास्थ्य सभापति उषा पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद , विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सके।

अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें