बिलासपुर : गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में यु... - CG Sandesh

बिलासपुर : गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई और मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तखतपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में है और पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।



अन्य सम्बंधित खबरें