CG : केंद्रीय जेल में बंदी की मौत, नहाते समय फिसलने से हुई ... - CG Sandesh

CG : केंद्रीय जेल में बंदी की मौत, नहाते समय फिसलने से हुई घटना

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाने के दौरान तखतपुर निवासी बंदी जनकराम साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाते समय जनकराम अचानक फिसलकर गिर गया और उसका सिर पत्थर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत यह पता लगाया जा रहा है कि यह महज एक फिसलन के कारण हुआ हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।


अन्य सम्बंधित खबरें