ट्रक से मिली उसके मालिक की लाश - CG Sandesh

ट्रक से मिली उसके मालिक की लाश


फोटो - भुनेश्वर केशरवानी

बलौदाबाज़ार जिले के पलारी थानांतर्गत ग्राम धमनी खैरा मार्ग पर एक ट्रक से मृत शरीर बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार ट्रक में मिली लाश ट्रक मालिक का ही है. जो अपने माजदा गाड़ी में ड्राइवर के साथ माल लेने रायपुर जा रहा था.

मृतक भुनेश्वर पिता स्व. रघुनाथ केशरवानी शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा का निवासी था जो कि लोहा व्यापारी था. और माल लेने रायपुर अपने ड्राइवर के साथ जा रहा था तभी उसकी हत्या हो गई.यह घटना कल 16 सितम्बर की बताई जा रही है लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को आज 17 सितंबर को सुबह 8 बजे मिली.

पुलिस को पलारी धमनी रोड में लावारिश हालत में ट्रक मिली है. जिसमे ट्रक में गाड़ी मालिक भुवनेश्वर केशरवानी का मृत शरीर बरामद हुआ है और ड्राइवर सुरेश चौहान का पता नही है जो कि मौके से गायब बताया जा रहा है.

फोटो : ड्राइवर सुरेश चौहान

   


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें