महासमुंद : सहकारी सप्ताह के तहत जिला सहकारी विकास समिति की ब... - CG Sandesh

महासमुंद : सहकारी सप्ताह के तहत जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर के निर्देशानुसार सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सहकारी विकास समिति विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को सहकारी सप्ताह के दौरान निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सहकारी समितियों के सदस्यों की आय वृद्धि में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) की भूमिका विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई। इस दौरान किसानों को संगठित कर उनकी उपज के बेहतर विपणन, कृषि आदानों की उपलब्धता, भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने में एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका को बताया गया। 

बैठक में सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, कृषि लागत कम करने तथा बाजार से बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए। बैठक में जिला सहकारी विकास समिति के सदस्य, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें