बसना में 5 जुलाई को लगेगा विशाल 'सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर', रायपुर एम्स और डीकेएस के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निःशुल्क सेवाएं
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन पर आगामी 5 जुलाई 2026, रविवार को महासमुंद जिले के बसना में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
'सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन सिद्ध संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से बसना स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा।
इस भव्य चिकित्सा शिविर में रायपुर एम्स (AIIMS), रायपुर डीकेएस (DKS) और मेकाहारा अस्पताल के प्रतिष्ठित रायपुर विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सभी प्रकार के गंभीर एवं असाध्य रोगों के लक्षणों के आधार पर मरीजों की सघन जांच, उचित परामर्श और उपचार निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख निःशुल्क सेवाएं: शिविर में आने वाले आम जनों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:
निःशुल्क दवाइयों का वितरण
निःशुल्क ब्लड टेस्ट (रक्त जांच)
रायपुर के शीर्ष डॉक्टरों द्वारा विशेष परामर्श
विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपस्थित: शिविर में मरीजों की जांच के लिए चार प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देंगे:
डॉ. वरुण अग्रवाल - किडनी रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनुराग यादव - मूत्र रोग विज्ञान विशेषज्ञ
डॉ. अश्लेषा शुक्ला - मांसपेशी, हड्डियों, गठिया एवं वात रोग विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक कुमार - मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) और संपूर्ण तंत्रिका तंत्र रोग विशेषज्ञ
इसके अलावा शिविर में शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, गुर्दा एवं मूत्र रोग (नेफ्रोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट), पेट एवं पाचन तंत्र रोग, श्वास एवं फेफड़ा रोग (पल्मोनोलॉजिस्ट) के साथ-साथ जनरल सर्जरी, हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), नाक, कान एवं गला (ईएनटी), त्वचा एवं एलर्जी रोग, मानसिक स्वास्थ्य एवं रोग और पोषण व आहार परामर्श से जुड़े विशेषज्ञ भी मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी: आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह शिविर सभी आम नागरिकों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है। शिविर में लाभ उठाने के लिए मरीजों को पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और एडवांस बुकिंग के लिए मो. नंबर 9165452234 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जारी किए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके भी सीधे पंजीयन कराया जा सकता है।
शिविर का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक: 5 जुलाई 2026 (रविवार)
स्थान: अग्रसेन भवन, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
मार्गदर्शक: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी (सांसद, महासमुंद लोकसभा)
सहयोगी संस्था: सिद्ध संकल्प फाउंडेशन (SIDDH SANKALP FOUNDATION)