महासमुंद : सेवा सेतु पोर्टल पर राशन कार्ड से संबंधित कोई आवेदन लंबित नहीं
जिले में नए राशन कार्डों की प्रक्रिया के संबंध में अपर कलेक्टर ने बताया है कि सेवा सेतु पोर्टल पर राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं तथा वर्तमान में महासमुंद जिले में इस पोर्टल पर कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित (एकल), निःशक्तजन एवं सामान्य राशन कार्डों में सदस्य जोड़ने तथा सदस्य विलोपन के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर नवीन सेवा का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इन सेवाओं के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।
सेवा सेतु पोर्टल पर राशन कार्ड संबंधी नवीन सेवा के अंतर्गत वर्तमान में महासमुंद जिले में कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। इसलिए राशन कार्डों की प्रक्रिया बाधित होने अथवा पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध नहीं होने संबंधी जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।
अपर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे राशन कार्ड संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत माध्यमों एवं संबंधित कार्यालय से ही जानकारी प्राप्त करें।