सरायपाली : यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शिवा सारथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रितेश सारथी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर संस्था एवं जिले का गौरव बढ़ाया।
संस्था द्वारा कराटे प्रशिक्षक त्रिलोचन पटेल को उनकी खेल सेवाओं एवं अनुभव को देखते हुए यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का कोच नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर संगठन अध्यक्ष भोजराज साहू, संगठन सचिव अक्षय कंवर तथा संगठन के संरक्षक जगदीश चौहान एवं सुंदरलाल डडसेना ने खिलाड़ियों और नव-नियुक्त कोच एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्य मुरलीधर डडसेना, देवनारायण बरिहा, तोषराम चौधरी, टीकू राठिया, अनीता बरिहा सहित कराते खिलाड़ी हेमलता साहू, साधना साहू, लता साहू, यशवंत जाल एवं अन्य खिलाड़ियों ने भी दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं तथा कोच त्रिलोचन पटेल को शुभकामनाएं देते हुए संस्था की निरंतर प्रगति की कामना की।