CG : घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, परिजन... - CG Sandesh

CG : घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

राजिम/गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो मासूम बच्चों की घुरवा (गड्ढे) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के 5 से 6 वर्षीय पुत्र योगेश साहू और पुत्री खुशबू साहू की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घुरवा में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसमें खेलने के दौरान दोनों बच्चे डूब गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। जब परिजनों ने बच्चों की तलाश की तो वह नहीं मिले कुछ देर बाद उनकी लाश घुरवा में पाई गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पांडुका पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें