महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में पीजीटी इत... - CG Sandesh

महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में पीजीटी इतिहास एवं भूगोल के पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू 20 जुलाई को

जिला महासमुंद अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत पीजीटी इतिहास तथा भूगोल के 1-1 पद कुल 2 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एनईएसटीएस द्वारा निर्धारित पूर्ण योग्यता होने पर 35,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन का प्रारूप तथा विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, महासमुंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें