चण्डी मंदिर घुंचापाली से हुई दान पेटी की चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

चण्डी मंदिर घुंचापाली से हुई दान पेटी की चोरी, मामला दर्ज

बागबाहरा चण्डी मंदिर घुंचापाली में लिपिक के पद पर पदस्थ उत्‍तम शर्मा ने बागबाहरा थाना में मदिर से दान पेटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में बताया गया है कि श्री चण्‍डी माता ‍मंदिर परिसर में स्थित काली माता मंदिर में रखें दान पेटी को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है.

उत्तम शर्मा ने पुलिस को बताया है कि इस दान पेटी में दान दाताओं द्वारा डाले गये रूपये पैसे करीब 1200 से 1500 के बीच है. जिसमे पांच, दो, एक के सिक्के व नोट होने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार 16 सितंबर सोमवार की रात लगभग 08 बजे चौकीदार द्वारा आगे व पीछे दरवाजों का तालाबंद किया था. और जब 17 सितंबर को सुबह लगभग छह बजे उक्त मंदिर का दरवाजा रेवाराम खोलने गया तो वहां देखा कि मूर्ति के सामने रखी दान पेटी मौके पर नही थी तथा पीछे का दरवाजा लोहे वाला जिसका ताला अंदर से लगा उसका कुंदा टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था.

मामले पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपराध धारा 457 380 भादवि के‍ तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें