पिथौरा : उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन हेतु 23 जुलाई तक आ... - CG Sandesh

पिथौरा : उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन हेतु 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भगतदेवरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बिजेमाल तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिरको द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान खुर्सीपार (साल्हेतराई) का समर्पण किए जाने के पश्चात इन दुकानों का नवीन आबंटन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-9 तथा शासन के निर्देशों के अनुसार उक्त समर्पित दुकानों का युक्तियुक्तकरण करते हुए नवीन आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत बिजेमाल एवं खुर्सीपार (साल्हेतराई) के लिए विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-1) में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 23 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें