महार्षि विद्या मंदिर मचेवा, महासमुंद में बैज वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन
महार्षि विद्या मंदिर मचेवा, महासमुंद में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को विद्यालय प्रांगण में बैज वितरण समारोह (Badge Distribution Ceremony) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री नंदकुमार साहू द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व विद्यालय के समस्त प्रभारी शिक्षकों ने कुशलतापूर्वक निभाया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के खेल शिक्षक श्री दुर्गेश कन्नौज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की आकर्षक मार्च-पास्ट से हुआ। मार्च-पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को मंच तक सम्मानपूर्वक लाया गया, जिसके पश्चात विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन कराया गया।
इस अवसर पर निम्न छात्र-छात्राओं को विभिन्न उत्तरदायित्व सौंपे गए—
हेड बॉय: रेवती रमन साहू
हेड गर्ल: राखी यादव
शैक्षणिक प्रभारी (Academic Incharge): आंचल सोनी एवं लिशी देवांगन
अनुशासन प्रभारी (बालक): मनुज आदित्य साहू
अनुशासन प्रभारी (बालिका): राधिका यादव
सीसीए प्रभारी (बालक): मीत यादव
सीसीए प्रभारी (बालिका): कृति गायकवाड़
स्कूल प्रीफेक्ट (बालक): आयुष साहू
स्कूल प्रीफेक्ट (बालिका): साक्षी यादव
स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक): चेताक्ष देवांगन
स्पोर्ट्स कैप्टन (बालिका): अनन्या चंद्राकर
सांस्कृतिक कप्तान (बालक): समीर कुमार देवदास
सांस्कृतिक कप्तान (बालिका): ज्योतिका साहू
उप-पदाधिकारी (Vice Office Bearers):
वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक) – शिवम द्विवेदी
वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन (बालिका) – समृद्धि यादव
वाइस हाउस कप्तान (बालक) – भास्कर साहू, प्रियांशु चंद्राकर, हमेस साहू, तुषार साहू
वाइस हाउस कप्तान (बालिका) – सुचिता साहू, वंदना पटेल, नेहा पटेल, दिव्या साहू
हाउस प्रीफेक्ट (बालक) – पुष्पेन्द्र साहू, नागेन्द्र सिन्हा, अनुराग साहू, आयुष डहरिया
हाउस प्रीफेक्ट (बालिका) – स्वाति गायकवाड़, सोनाली भट्ट, ओजस्वी साहू, दीक्षा साहू
वाइस अनुशासन प्रभारी (बालक) – अभिनव साहू
वाइस अनुशासन प्रभारी (बालिका) – वाणी यादव
वाइस स्कूल प्रभारी (बालक) – चंद्रहास साहू
वाइस स्कूल प्रभारी (बालिका) – अलीशा सवई
वाइस सीसीए कप्तान – नियति सिदार
वाइस सांस्कृतिक कप्तान (बालिका) – चेताली साहू
हाउस कप्तान:
ग्रीन हाउस – पृथ्वी मिश्रा (बालक), मुस्कान साहू (बालिका)
ब्लू हाउस – विवेक साहू (बालक), खुशी नागेश्वर (बालिका)
रेड हाउस – डोमेंद्र साहू (बालक), लूवीना ध्रुव (बालिका)
येलो हाउस – इशांत सोनवानी (बालक), नमिता चंद्राकर (बालिका)
समारोह के दौरान प्राचार्य आर.के. तिवारी ने सभी बैजधारी विद्यार्थियों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रभावित किए बिना जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें तथा विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। अंत में श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।
बैज वितरण समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का संचार करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की।