बलौदाबाजार : लाईव्हलीहुड कॉलेज में आज और कल काउंसिलिंग - CG Sandesh

बलौदाबाजार : लाईव्हलीहुड कॉलेज में आज और कल काउंसिलिंग

सकरी स्थित लाईव्हलीहुड कॉलेज में 19 एवं 20 सितम्बर को दो दिवसीय काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में असिस्टैण्ट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि काउंसिलिंग कैम्प सकरी कॉलेज में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इच्छुक व्यक्ति अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिचय पत्र, दो नग कलर पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें