महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम परसदा में लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को ग्राम परसदा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
विधायक सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हो सके। उन्होंने ग्रामीणों के सुझावों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु उनके परिवारों को शिशु किट वितरित किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा तुमगांव मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, महामंत्री मानिक सोनवानी, द्रोणाचार्य साहू, महासमुंद ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, ग्राम सरपंच पीताम्बर ध्रुव, उप सरपंच वीरेंद्र चंद्राकर, भाजपा नेतागण गोविंद ठाकुर, रविकांत चंद्राकर, शरद मराठा, आकाश पांडे सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें