CG: स्वामी आत्मानंद स्कूल में पालकों का हंगामा, अवसर परीक्षा... - CG Sandesh

CG: स्वामी आत्मानंद स्कूल में पालकों का हंगामा, अवसर परीक्षा में भी आधे से ज्यादा छात्रों के फेल होने पर जताया विरोध, दोबारा परीक्षा की मांग पर अड़े

बिलासपुर। जिले के तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को उस समय हंगामे कीए स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में पालक स्कूल पहुंच गए। पालकों ने आरोप लगाया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में बड़ी संख्या में छात्रों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, जिससे उनके बच्चों का एक शैक्षणिक वर्ष खराब होने की आशंका है। उन्होंने फेल छात्रों को एक और अवसर देते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं के 71 छात्रों में से 27 छात्र और कक्षा 11वीं के करीब 40 छात्रों में से 21 छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परिणाम सामने आने के बाद नाराज पालकों ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन से पुनः परीक्षा कराने की मांग रखी।

हंगामे के बाद स्कूल की प्राचार्या श्रद्धा गौराहा ने पालकों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि छात्रों को पहले मुख्य परीक्षा और उसके बाद अवसर परीक्षा का भी मौका दिया गया था, लेकिन निर्धारित नियमों के अनुसार असफल रहने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सभी निर्णय शिक्षा विभाग के नियमों के अनुरूप लिए गए हैं। वहीं, पालकों ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए मानवीय आधार पर एक और अवसर देने की मांग दोहराई।



अन्य सम्बंधित खबरें