बलौदाबाजार  : उपभोक्ता फोरम में सदस्यों की पूर्ति के लिए 5 अ... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : उपभोक्ता फोरम में सदस्यों की पूर्ति के लिए 5 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

जिला उपभोक्ता फोरम बलौदाबाजार-भाटापारा में सदस्यों के दो रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 5 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित किये गए हैं। इनमें से एक पद महिला सदस्य और एक पद अनारक्षित हैं। इच्छुक एवं पात्रताधारी व्यक्ति संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 81 स्थित खाद्य शाखा में निर्धारित अवधि तक अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। खाद्य अधिकारी ने पात्रता आदि के बारे में बताया कि आवेदक की आयु आवेदन के दिनांक को 35 वर्ष और 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में कम से कम स्नातक होनी चाहिए। अर्थशास्त्र, विधि, वाणिज्य, लेखाकर्म, प्रशासन या लोक कार्य का कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होने चाहिए। आवेदन का प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की सरकारी वेबसाईट-बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें