दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : सोमवार, 13 जुलाई 2026 - पंडित भू... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : सोमवार, 13 जुलाई 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, १३ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:४५
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१९
चन्द्रोदय: 🌝 २८:५८
चन्द्रास्त: 🌜 १८:३५
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्दशी (१८:४९ से अमावस्या)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (०५:४१ से आर्द्रा, २६:५१ से पुनर्वसु)
योग 👉 ध्रुव (१६:०० से व्याघात)
प्रथम करण 👉 विष्टि (०८:३९ तक)
द्वितीय करण 👉 शकुनि (१८:४९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तुदोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृदोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र   🌟 मिथुन
मंगल 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:५०
अमृत काल 👉 १८:०२ से १९:२७
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:२५ से ०५:४१
अमृत सिद्धि योग 👉 ०५:२५ से ०५:४१
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१९ से १९:३९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२० से २०:२१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४३
राहुकाल 👉 ०७:०९ से ०८:५४
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:३८ से १२:२३
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५० से १३:४६
होमाहुति 👉 केतु (२६:५१ से सूर्य)
दिशा शूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१८:४९ तक)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०८:३९ तक)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (१८:४९ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - अमृत   २ - काल
३ - शुभ     ४ - रोग
५ - उद्वेग     ६ - चर
७ - लाभ     ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - चर       २ - रोग
३ - काल     ४ - लाभ
५ - उद्वेग     ६ - शुभ
७ - अमृत     ८ - चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०५:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कि) नामाक्षर से तथा इसके बाद २६:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (के) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन - २७:३० से ०५:४५
कर्क - ०५:४५ से ०८:०६
सिंह - ०८:०६ से १०:२५
कन्या - १०:२५ से १२:४३
तुला - १२:४३ से १५:०४
वृश्चिक - १५:०४ से १७:२३
धनु - १७:२३ से १९:२७
मकर - १९:२७ से २१:०८
कुम्भ - २१:०८ से २२:३४
मीन - २२:३४ से २३:५७
मेष - २३:५७ से २५:३१+
वृषभ - २५:३१+ से २७:२६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - ०५:२५ से ०५:४१
रज पञ्चक - ०५:४१ से ०५:४५
शुभ मुहूर्त - ०५:४५ से ०८:०६
चोर पञ्चक - ०८:०६ से १०:२५
शुभ मुहूर्त - १०:२५ से १२:४३
रोग पञ्चक - १२:४३ से १५:०४
शुभ मुहूर्त - १५:०४ से १७:२३
मृत्यु पञ्चक - १७:२३ से १८:४९
अग्नि पञ्चक - १८:४९ से १९:२७
शुभ मुहूर्त - १९:२७ से २१:०८
रज पञ्चक - २१:०८ से २२:३४
शुभ मुहूर्त - २२:३४ से २३:५७
शुभ मुहूर्त - २३:५७ से २५:३१+
शुभ मुहूर्त - २५:३१+ से २६:५१+
रज पञ्चक - २६:५१+ से २७:२६+
शुभ मुहूर्त - २७:२६+ से २९:२५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप बीते दिन की अपेक्षा परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। कई दिनों से मन में चल रही दुविधा का किसी परिजन की सहायता से निराकरण होने से दिल का बोझ हल्का होगा। आप अपने भाग्य के प्रताप से विरोधियो का मुँह बंद करेंगे। कार्य व्यवसाय में अचानक बदलाव आने से आश्चर्यचकित होंगे धन की आमद अकस्मात होगी। मित्र परिवार से अधिक स्नेह मिलेगा। सेहत भी आज ठीक ठाक ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपमें उदासीनता अधिक रहेगी। कार्यो को लापरवाही से करने से नुक्सान हो सकता है जिस कारण आवेश बढेगा धन की प्राप्ति अधिक मेहनत के बाद जरूरत के लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर मौन रहने का प्रयास करें मुश्किलों से बचे रहेंगे। किसी पुराने निर्णय के कारण मन में ग्लानि होगी। प्रेम प्रसंगों से भी सावधानी रखें धोखा हो सकता है। परिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। विवादों में ना पडे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। आज आपको किसी सहारे की तलाश रहेगी मध्यान तक इसके पूरे होने की संभावना है। भागीदारी के कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी। फिर भी जमीन सम्बंधित कार्य ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कला एवं साहित्य से जुड़े लोग आज नई रचनाओं का सृजन करेंगे। परिवार में शांति बनाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से अधिक सतर्कता की आवश्यकता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन का पहला भाग ख़राब सेहत की भेंट चढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने का मन होते हुए भी साहस नहीं जुटा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के गर्म रवैये से बच कर रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। व्यापार में विस्तार होने से धन की आमद होने लगेगी। अधीनस्थों पर आज विशेष नजर रखें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा लेकिन होगा जरूर।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप आज के दिन का भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यो में आज आसानी से सफलता मिलने एवं आकस्मिक धन लाभ होने से निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण किसी से गरमा-गर्मी भी हो सकती है शब्दो का सोच समझ कर प्रयोग करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धन की आमद सामान्य से अधिक होगी। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में दोपहर के समय नरमी आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको धर्म एवं समाज से काफी आशाएं रहेंगी। किसी काम के अटकने पर आध्यात्म अथवा समाज के वरिष्ठ लोगो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं कमा पाएंगे फिर भी छोटे मोटे साधनों से आय हो जाएगी। विवाहोत्सुकों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में सुख शांति रहेगी। सेहत बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का कुछ समय मित्र प्रियजनों के साथ धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन में बितायेंगे। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। सीमा से अधिक खर्च होने से आर्थिक समस्या भी खड़ी हो सकती है। दिखावे एवं फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर संसाधनों की कमी के कारण लाभ के अवसर सीमित रहेंगे फिर भी कामचलाऊ धन कही न कही से मिल ही जायेगा। उत्तम संतान सुख मिलेगा। सेहत में छोटे मोटे बदलाव आ सकते है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्यो में देरी एवं सेहत को लेकर आपको आज के दिन थोड़ा कष्ट सहना पड सकता है। क्रोध आने पर भी आंतरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा ना मिल पाने से दुगना परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक धन नही मिल पायेगा। शारीरिक अस्वस्थता के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा प्रियजनों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शारीरिक जाँच कराएं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज उत्तम परिस्थितियों का समय से लाभ उठाये आलस में पड़कर कार्यो का नुकसान भी हो सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सटीक निर्णय धन एवं मान में बढ़ोतरी कराएगा। परिजनों के साथ मामूली बात पर अनबन हो सकती है परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी। धन की आमद आज प्रयास करने पर ही होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव आने से आलस्य बढेगा। परन्तु कार्य व्यस्तता भी अधिक रहने से आलस्य को त्यागना ही पड़ेगा। दिन भर घर की अपेक्षा बाहर समय बिताना पसंद करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा जिससे आय भी आज कामचलाऊ ही होगी। उधार लेन-देन आज ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप किसी गलत निर्णय अथवा मार्गदर्शन की कमी के कारण घर एवं बाहर आलोचना के शिकार हो सकते है। किसी भी कार्य को करने से पहले दोनों पहलु को ध्यान में रख कर निर्णय लें। नए कार्यानुबंध को एक दिन के लिए टालें। प्रेम प्रसंगों में भावुकता बढ़ने से कार्य अथवा पढाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। धन सम्बंधित परेशानियां संध्या के समय कुछ हद तक सुलझेंगी। आरोग्य आज थोड़े मानसिक तनाव को छोड़ लगभग सामान्य बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी विपरीत फलों की प्राप्ति होने से अशान्त रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच-तान बनी रहेगी। मानसिक दुविधा एवं प्रतिकूल स्वास्थ्य के कारण उत्साहहीनता रहेगी। कार्यो में असफलता की खींज आज किसी प्रियजन पर उतर सकती है रिश्तों में समीपता बनाये रखने के लिए आज वाणी में मिठास रखें। निषेधात्मक कार्यो से दूर रहें प्रलोभन में ना आएं। धन की आमद संध्या के आसपास जरूरत के अनुसार थोड़ी कम होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें