CG : महानदी के किनारे मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, हत्या क... - CG Sandesh

CG : महानदी के किनारे मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, हत्या की आशंका

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में महानदी के किनारे एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान ग्राम पारागांव निवासी रुक्मणी सोनवानी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और समय का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें