CG : 40-50 साल से रह रहे परिवारों को अतिक्रमण का नोटिस, तीन... - CG Sandesh

CG : 40-50 साल से रह रहे परिवारों को अतिक्रमण का नोटिस, तीन दिन के भीतर हटाना होगा मकान, मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम डोलमोहा के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 40-50 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और कई परिवारों ने शासन की योजनाओं के तहत पक्के मकान भी बना लिए हैं। इसके बावजूद पंचायत ने उन्हें बेजा कब्जाधारी बताते हुए तीन दिन के भीतर मकान हटाने का नोटिस जारी किया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है और महिलाओं को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, नोटिस पर रोक और वर्षों से निवासरत परिवारों को उसी स्थान का पट्टा देने की मांग की है। वहीं पंचायत के नोटिस में सार्वजनिक श्मशान घाट की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अब मामले में प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें