छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज नकटी में हुए बुलडोजर कार्रवाई का मामला जोर शोर से गूंजा। विपक्ष के 35 सदस्यों ने इस पर स्थगन की सूचना दी थी। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उमेश पटेल, देवेंद्र यादव समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि सरकार को ठीक बरसात में यह कार्रवाई करने की जरूरत क्यों पड़ी। विधायक निवास के नाम पर की गई इस कार्रवाई से उनका नाम बदनाम हुआ है। इनके उचित व्यवस्थान की जरूरत बताते हुए विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विषय पर लाये गये स्थगन पर चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर के निर्देश पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे नियमानुसार कार्यवाही बताते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों की उचित व्यवस्थापन करते हुए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

शासन का जवाब आने के बाद स्पीकर डॉ रमन सिंह ने विपक्ष को स्थगन प्रस्ताव को खारिज करते हुए चर्चा की अनुमति नहीं दी । इससे नाराज़ विपक्ष के सभी सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। इस पर विपक्ष के सभी विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गये। थोड़ी देर बाद ही स्पीकर ने इनका निलंबन वापस ले लिया और विपक्ष ने पुनः चर्चा में भाग लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें