CG : नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या, कलाई काटकर फंद... - CG Sandesh

CG : नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या, कलाई काटकर फंदे पर झूला; सुसाइड नोट बरामद

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान द्वारा की गई आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सब इंजीनियर ने अपने मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पूर्व उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी, जो घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से स्पष्ट होता है।

बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी और तनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें