CG : मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP बने  जयंत वैष्णव, हरीश राठ... - CG Sandesh

CG : मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP बने जयंत वैष्णव, हरीश राठौर के तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य पुलिस सेवा अधिकारी जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

हाल ही में हुए पुलिस फेरबदल में हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से ही सीएम सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी अब जयंत वैष्णव को सौंप दी गई है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें