महासमुंद : रेत खदान पासीद की लाॅटरी प्रक्रिया 24 जुलाई को - CG Sandesh

महासमुंद : रेत खदान पासीद की लाॅटरी प्रक्रिया 24 जुलाई को

छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत खनिज शाखा महासमुंद द्वारा एमएसटीसी पोर्टल पर महासमुंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पासीद स्थित महानदी के खसरा क्रमांक-01 का भाग, रकबा 4.80 हेक्टेयर की रेत खदान के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया 17 जून 2026 को आयोजित की गई थी। उक्त रेत खदान के लिए प्रस्तावित लॉटरी प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से संपन्न नहीं हो सकी थी।

अब इस रेत खदान के लिए निविदा में भाग लेने वाले सभी संबंधित बोलीदाताओं को सूचित किया गया है कि इलेक्ट्राॅनिक नीलामी के माध्यम से लाॅटरी के द्वारा अधिमानी बोलीदाता की चयन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 को प्रातः 11ः00 बजे संपन्न की जाएगी। खनिज शाखा ने सभी पात्र एवं संबंधित बोलीदाताओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें