महार्षि विद्या मंदिर, माचेवा, महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस का आयोजन
महार्षि विद्या मंदिर, माचेवा, महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस का आयोजन
महार्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद के विद्यालय प्रांगण में दिनांक 17 जुलाई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य महोदय आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में न्याय, समानता, मानवाधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में नंद कुमार साहू, गोविंद सिंह ठाकुर, नवीन कुमार, दुर्गेश कन्नौजे, आरती मिश्रा, पम्मी यादव एवं शिल्पी दीवान सहित समस्त शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा। सभी शिक्षकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में न्यायप्रियता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के विकास का संदेश दिया।