महासमुंद : शाला त्यागी बालिकाओं को बैग, कॉपी एवं पेन का वितर... - CG Sandesh

महासमुंद : शाला त्यागी बालिकाओं को बैग, कॉपी एवं पेन का वितरण कर किया गया प्रोत्साहित

महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) महासमुंद द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में शाला त्यागी बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैग, कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम ने कहा कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा का अधिकार है और शिक्षा ही उनके आत्मनिर्भर एवं सशक्त जीवन की आधारशिला है।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि शाला त्यागी बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए विभाग लगातार जागरूकता एवं सहयोगात्मक गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम प्रमुख सरपंच एवं स्कूल समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें