महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन से मिली त्वरित मदद, सप्ताह भर में ... - CG Sandesh

महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन से मिली त्वरित मदद, सप्ताह भर में बना देवेंद्र सिंह का डुप्लीकेट लाइसेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनहितकारी पहल सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। एक कॉल पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण तब देखने को मिला जब बलौदाबाजार जिले के निवासी श्री देवेंद्र सिंह को डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानी का समाधान मात्र एक सप्ताह के भीतर मिल गया।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 में अपनी सुविधानुसार महासमुंद जिले के परिवहन विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई और एक सप्ताह के भीतर ही उनका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। समस्या के त्वरित समाधान से देवेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति और जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें