जंगलबेड़ा सोलर प्लांट कर्मचारी से गाली गलौज... 2 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज..
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित जंगलबेड़ा गांव में गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। प्लांट में काम शुरू होने से पहले ही गांव के कुछ लोगों के द्वारा प्लांट के काम बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पा रहे है। प्लांट के कर्मचारियों से गाली - गलौज सहित मारपीट का नया मामला सामने आया है।
यह है पूरा मामला :
दरअसल जंगलबेड़ा प्लांट के जोगेवार कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर लोमस साहू ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कर बताया की दिनांक 18 जुलाई 2026 को जंगलबेड़ा के ग्रामीण किशोर मेहेर और टेकचंद चौधरी द्वारा गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही मारपीट की गई और प्लांट में काम बंद करने कहा गया। प्रार्थी लोमस साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने किशोर मेहेर और टेकचंद चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।