महासमुंद : घुंचापाली स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं प्... - CG Sandesh

महासमुंद : घुंचापाली स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घुंचापाली में पुलिस विभाग के समन्वय से टिप्स फाॅर आॅनलाइन सेफ्टी विषय पर साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर्स ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार तथा डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक कार्रवाई करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों को साइबर अपराध के बाद संभावित नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग, बागबाहरा के अधिकारियों एवं प्रशिक्षण दल का विशेष सहयोग रहा।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें