महासमुंद : जनदर्शन में कलेक्टर  लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्... - CG Sandesh

महासमुंद : जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। 

कलेक्टर लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनदर्शन में खैरखुर्द के ग्रामीणों ने गांव के शासकीय हाई स्कूल में निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लेने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए कहा। 

इसी तरह पिथौरा विकासखंड के ग्राम नवागांव कला की धनेश्वरी पटेल ने अपनी छोटी दुकान को बढ़ाने स्वरोजगार ऋण के संबंध में आवेदन दिया। वहीं ग्राम रुमेकेल के मनोज महानंद ने अपनी माता के उपचार के लिए संजीवनी सहायता राशि का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर लंगेह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन के संबंध में कार्रवाई करने को कहा। 

ग्राम पंचायत भोरिंग के ग्रामीणों ने भोरिंग से अछोला मार्ग में सुधार के आवेदन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, नामान्तरण, भूमि अतिक्रमण, पेंशन सहित अन्य मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें