रायगढ़ : लगातार बारिश से रायगढ़ की कई कॉलोनियों में जलभराव, ... - CG Sandesh

रायगढ़ : लगातार बारिश से रायगढ़ की कई कॉलोनियों में जलभराव, नगर निगम ने शुरू कराई पानी निकासी

रायगढ़ : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रायगढ़ शहर की कुछ कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रायल ग्रीन कॉलोनी, सिद्धीविनायक कॉलोनी के पीछे, जीआरपी-आरपीएफ कार्यालय के पीछे स्थित मार्ग और माल धक्का पुलिया के पास पानी भरने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी का कार्य शुरू किया।

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल पानी निकासी के निर्देश दिए। निगम की टीम ने लगातार प्रयास कर जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालकर स्थिति को सामान्य किया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

नगर निगम के अनुसार, लगातार बारिश के बावजूद इस बार शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी, जिससे यातायात भी सुचारु रहा। स्थानीय लोगों ने समय पर की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि निगम की तत्परता से बड़ी परेशानी टल गई। निगम प्रशासन का कहना है कि बारिश से पहले की गई तैयारियों का ही परिणाम है कि शहर में जलभराव की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सका।



अन्य सम्बंधित खबरें