बसना में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में पिथौरा, बसना और ... - CG Sandesh

बसना में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में पिथौरा, बसना और सरायपाली के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, 44 दिव्यांगजनों को 85 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

 जिले में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को स्थानीय मंगल भवन बसना में किया गया। यह कार्यक्रम एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) द्वारा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद, जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला तथा नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उनके बेहतर जीवन एवं आत्मनिर्भरता की कामना की गई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विकासखंड पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पूर्व चिन्हांकित दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमें विकासखंड पिथौरा के 7, बसना के 18 तथा सरायपाली के 19 सहित कुल 44 दिव्यांगजनों को 85 सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। इनमें 21 बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 6 श्रवण यंत्र, 12 ट्रायसाइकिल, 2 वॉकिंग स्टिक, 2 सुगम्य केन, 2 टीएलएम किट तथा 2 रोलेटर (बैसाखी) शामिल हैं। 

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना स्वप्निल ध्रुव, एलिम्को रायपुर के प्रबंधक बंशीलाल साकेत, कनिष्ठ प्रबंधक धर्मेन्द्र यादव, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर राजेश बाघमारे, प्रशासनिक प्रबंधक विनीत भाटी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें