CG : हिंदी पेपर लीक पर गरमाई सियासत, छात्र संगठनों ने शिक्षा... - CG Sandesh

CG : हिंदी पेपर लीक पर गरमाई सियासत, छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कथित हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए NTA को भंग करने, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं हुई हैं। छात्रों ने कहा कि अब NTA को समाप्त करने, छत्तीसगढ़ में हुए कथित हिंदी पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यह भी मांग की कि NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस प्रदर्शन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 10,463 स्कूल बंद हो चुके हैं, 58 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं और कई स्कूलों में शिक्षक, किताबें व ड्रेस तक उपलब्ध नहीं हैं। बैज ने कहा कि छात्र यदि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सरकार को ठोस समाधान निकालना चाहिए।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें