महासमुंद : 6 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी प... - CG Sandesh

महासमुंद : 6 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी परमिट और दस्तावेज बनाकर करता था शासन को गुमराह

महासमुंद पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन को गुमराह करने के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित खम्हारपाली चेक पोस्ट का है। वर्ष 2020 में ट्रेलर वाहन क्रमांक CG04 JD 1539 की जांच के दौरान पुराने नेशनल परमिट पर आरटीओ की फर्जी सील और हस्ताक्षर कर कूटरचना किए जाने का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए शासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

मामले में वाहन मालिक सतनाम सिंह और चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

महासमुंद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर, टावर डंप और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें