जांजगीर-चांपा : नशे में धुत युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
जांजगीर-चांपा शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां युवक को टंकी पर देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें