रायपुर : स्मार्ट मीटर के विरोध में मीटर रीडर श्रमिक संघ का प... - CG Sandesh

रायपुर : स्मार्ट मीटर के विरोध में मीटर रीडर श्रमिक संघ का प्रदर्शन, रोजगार बचाने की उठाई मांग

रायपुर : प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध के बीच सोमवार को विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में मीटर रीडरों और श्रमिकों ने डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

श्रमिक संघ का कहना है कि प्रदेशभर में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जाने से हजारों मीटर रीडरों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उनका कहना है कि सभी घरों में स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद पारंपरिक मीटर रीडिंग का काम समाप्त हो जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। संघ ने मांग की कि सरकार पहले मीटर रीडरों के लिए वैकल्पिक रोजगार या समायोजन की व्यवस्था करे, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ मीटर रीडरों के रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें