दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद 'दुल्हनिया ले आएगी' पर मे... - CG Sandesh

दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद 'दुल्हनिया ले आएगी' पर मेकर्स का खास तोहफा, अब मिलेगा बाय वन गेट वन फ्री ऑफर

रिलीज़ के बाद से ही आकाशादित्य लामा निर्देशित 'दुल्हनिया ले आएगी' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को मिल रहा मजबूत पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। सिनेमाघरों से निकल रहे दर्शक इसे एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं और अपने दोस्तों व परिवार के लोगों को भी फिल्म देखने की सलाह दे रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दर्शकों के इसी उत्साह और शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए, फिल्म के मेकर्स ने एक खास बाय वन गेट वन फ्री ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के जरिए दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर इस मनोरंजक फिल्म का आनंद दोगुना कर सकेंगे। मेकर्स का मानना है कि 'दुल्हनिया ले आएगी' ऐसी फिल्म है, जिसका असली मजा पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने में है।

इस बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री खुशाली कुमार हाल ही में एक सिनेमाघर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने दर्शकों के बीच बैठकर उनकी प्रतिक्रियाओं को करीब से महसूस किया। थिएटर में उनके पहुँचते ही दर्शकों ने तालियों और जोरदार उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कई लोगों ने फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लंबी कतारें भी लग गईं। दर्शकों का यह प्यार खुशाली के लिए बेहद भावुक और यादगार पल बन गया।

दर्शकों से मिले इस स्नेह पर खुशी जाहिर करते हुए, खुशाली कुमार ने कहा, "एक कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती कि दर्शक आपके किरदार के साथ हँसें, तालियाँ बजाएँ और उससे जुड़ाव महसूस करें। थिएटर जाकर परिवारों से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव था। लोगों को फिल्म और मेरे अभिनय की सराहना करते देख लगा कि हमारी पूरी मेहनत सफल हो गई। मैं दिल से आभारी हूँ कि दर्शकों ने 'दुल्हनिया ले आएगी' को इतना प्यार दिया।"

फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने भी दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हमें शुरू से विश्वास था कि 'दुल्हनिया ले आएगी' ऐसी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय करेगा। सिनेमाघरों में दर्शकों की हँसी, तालियाँ और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। जब लोग अपने दोस्तों और परिवार से फिल्म देखने की सिफारिश करते हैं, तो उससे बड़ी खुशी किसी फिल्ममेकर के लिए नहीं हो सकती। हम दर्शकों के इस अपार प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं।"

'दुल्हनिया ले आएगी' में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, लैरिसा बोनेसी और अगू स्टेनली चिएदोजी अहम् भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी, रोमांस, संगीत, भावनाओं और शादी की रंगीन दुनिया से सजी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव लेकर आई है।

लगातार मिल रहे सकारात्मक रिव्यू, शानदार वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के बढ़ते उत्साह के बीच 'दुल्हनिया ले आएगी' अपनी सफल सिनेमाई यात्रा जारी रखे हुए है। अब बाय वन गेट वन फ्री ऑफर के साथ दर्शकों के पास अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लेने का और भी बेहतर मौका है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें