देबचंद्रिमा ने बताया, क्यों स्टार प्लस का शो ‘ये फितूर तेरा’... - CG Sandesh

देबचंद्रिमा ने बताया, क्यों स्टार प्लस का शो ‘ये फितूर तेरा’ हर उस लड़की के दिल को छू लेगा, जो को-एड कॉलेज में कदम रख रही है

1. हमें ये फितूर तेरा के बारे में बताएँ। दर्शक इस शो से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
ये फितूर तेरा एक खूबसूरत कमिंग-ऑफ-एज लव स्टोरी है, जो भावनाओं, रिश्तों, आत्म-खोज और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने की हिम्मत को दर्शाती है। रोमांस इस शो का मूल है, लेकिन इसके साथ ही यह शो व्यक्तिगत विकास और अपनी आवाज़ खोजने की कहानी भी है। यह शो भावनात्मक है, जुड़ाव पैदा करने वाला है और मुझे लगता है कि दर्शक किरदारों की ईमानदारी और उनके सफर से गहराई से जुड़ पाएँगे।

2. हमें अपने किरदार सौम्या के बारे में बताइए। असल ज़िंदगी में वह आपसे कितनी अलग है?
सौम्या असल ज़िंदगी में मेरी शख्सियत से बिल्कुल उलट है। मैं काफी बेबाक हूँ, जबकि वह शर्मीली, अंतर्मुखी और बेहद धीमी आवाज़ में बोलने वाली है। यही चीज़ मुझे इस किरदार की ओर खींच लाई। मुझे जानबूझकर अपनी गति धीमी करनी पड़ी, नरमी से बोलना पड़ा और उसके सूक्ष्म बॉडी लैंग्वेज को अपनाना पड़ा, ताकि मैं सचमुच उसकी दुनिया में उतर सकूँ। सेट पर भी हमारे डायरेक्टर अचानक याद दिला देते हैं, “डेब, धीरे बोलो!” और हम सब हँस पड़ते हैं। यह एक मज़ेदार चुनौती रही, क्योंकि इसमें मुझे अपनी असल पर्सनैलिटी से हटकर इस सरल और मासूम लड़की को ज़िंदा करना पड़ा।

3. लोग अक्सर शर्मीले लोगों को कमज़ोर समझ लेते हैं। सौम्या इस धारणा को कैसे चुनौती देती हैं?
मुझे लगता है कि सौम्या यह साबित करती है कि मज़बूत होने के लिए ऊँची आवाज़ में बोलना ज़रूरी नहीं है। वह पूरी ज़िंदगी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने के बाद अब कॉलेज में कदम रख रही है, इसलिए स्वाभाविक रूप से घबराई हुई है। लेकिन, वह लगातार आगे आती है, सीखती है और आगे बढ़ती रहती है। यही उसकी असली ताकत है और मुझे लगता है कि बहुत सी लड़कियाँ इससे जुड़ाव महसूस करेंगी।

4. आपको क्या लगता है कि सौम्या के सफर में युवा महिलाएँ सबसे ज़्यादा किस बात से जुड़ाव महसूस करेंगी?
कुछ नया शुरू करने का डर। चाहे वह कॉलेज का पहला दिन हो, नए शहर में जाना हो या अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना हो, हम सबने वह घबराहट महसूस की है। मुझे जो बात पसंद है वह यह है कि सौम्या रातों-रात नहीं बदलती। वह एक-एक कदम बढ़कर आगे बढ़ती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे हम सब करते हैं।

5. शो का टाइटल 'ये फितूर तेरा' है। ज़िंदगी में आपका अपना 'फितूर' क्या है?
मेरा सबसे बड़ा फितूर एक्टर के तौर पर लगातार आगे बढ़ते रहना है। मुझे ऐसे रोल करना पसंद है, जो मुझे चुनौती दें, मुझे चौंकाएँ और मुझे अपने बारे में कुछ नया जानने में मदद करें। मैं हमेशा चाहती हूँ कि अपने स्तर को और ऊँचा करती रहूँ।

6. क्या सौम्या का किरदार निभाने से आपके प्यार या रिश्तों को देखने का नज़रिया बदला है?
इसने मुझे निश्चित रूप से याद दिलाया कि सबसे अच्छे रिश्ते एक-दूसरे को बदलने के बारे में नहीं होते। वे भरोसे, धैर्य और एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करने के बारे में होते हैं। यही चीज़ है जो जीत और सौम्या के रिश्ते को इतना खूबसूरत बनाती है।

7. ईशान धवन के साथ पहली बार काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?
यह बहुत मज़ेदार रहा है। इशान में इतनी पॉज़िटिव एनर्जी है कि सेट पर हर दिन आनंददायक बन जाता है। हमने जीत और सौम्या की यात्रा को साथ मिलकर समझने में काफी समय बिताया और मुझे लगता है कि वह सहजता हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में स्वाभाविक रूप से झलकती है। मैं उम्मीद करती हूँ कि दर्शक हमें उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने उनकी कहानी को बनाने में आनंद लिया।

ये फितूर तेरा देखिए 5 अगस्त से रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें