परिवार की आर्थिक सुरक्षा हुई और मजबूत, एसबीआई लाइफ के नए बीम... - CG Sandesh

परिवार की आर्थिक सुरक्षा हुई और मजबूत, एसबीआई लाइफ के नए बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा

आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पहली तिमाही के नतीजे भी इसी भरोसे को दर्शाते हैं।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 8,908 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले काफी अधिक है। इस दौरान, नियमित प्रीमियम में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सुरक्षा (प्रोटेक्शन) योजनाओं का नया बिजनेस प्रीमियम दोगुना होकर 1,958 करोड़ रुपए पहुँच गया। व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं का प्रीमियम भी 22% बढ़कर 202 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 22% बढ़कर 725 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) 10% बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुँच गईं। कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 1.96 रहा, जो नियामकीय जरूरत से काफी बेहतर है और ग्राहकों के प्रति उसकी वित्तीय मजबूती को दिखाता है।

पहली तिमाही में कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (एपीई) 36% बढ़कर 5,379 करोड़ रुपए रहा, जबकि कुल न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड 211% की बड़ी छलांग के साथ 8.50 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया।

देशभर में 1,241 शाखाओं और करीब 3.72 लाख प्रशिक्षित बीमा सलाहकारों के नेटवर्क के साथ एसबीआई लाइफ लगातार अधिक से अधिक लोगों तक बीमा सुरक्षा पहुँचाने पर काम कर रही है। बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत वितरण नेटवर्क के दम पर कंपनी ने निजी क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति भी बरकरार रखी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें