CG : होटल इंटरसिटी में फंदे लटकता मिला 23 वर्षीय युवक का शव... - CG Sandesh

CG : होटल इंटरसिटी में फंदे लटकता मिला 23 वर्षीय युवक का शव

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित इंटरसिटी होटल के एक बंद कमरे में 23 वर्षीय युवक शिवशंकर शर्मा (निवासी सीपत रोड, सरकंडा) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक ने शनिवार को होटल में कमरा बुक कराया था और खाना मंगाने के बाद से दरवाजा नहीं खोला था। रविवार सुबह करीब 11 बजे तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के मोबाइल फोन से एक संदेश मिला है, जिसमें उसने भगवान के पास जाने की बात लिखते हुए पुलिस से किसी को भी परेशान न करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है कि युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें