महासमुंद : विधायक ने ली पटवारियों की बैठक, राजस्व कार्यों मे... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक ने ली पटवारियों की बैठक, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर क्षेत्र के पटवारियों की बैठक ली। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, फौती नामांतरण तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही पटवारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप घोष, हरवंश सिंह (नानू भाई), दिनेश रूपरेला, रामेश्वर पटवा सहित अन्य उपस्थित थें ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पटवारी शासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक के दौरान विधायक ने किसानों से जुड़े भूमि अभिलेखों के अद्यतन, फसल गिरदावरी, सीमांकन तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनता को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण

विधायक ने पटवारियों से कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण करें तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखें। बैठक में क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित प्रकरणों में तेजी लाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें